Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चौधरी कुम्भाराम आर्य प्रतिमा अनावरण 26 को, स्मारक स्थल पर आर्य की प्रतिमा स्थापित


जयपुर टाइम्स
चूरू। अम्बेडकर सर्किल के पास स्थित चौधरी कुम्भाराम आर्य स्मारक स्थल पर चौधरी कुम्भाराम आर्य की प्रतिमा का अनावरण 26 अक्टूबर को होगा। कुम्भाराम आर्य किसान फाउण्डेशन चूरू के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने बताया कि नगरपरिषद् की ओर से आवंटित स्मारक स्थल पर आर्य की प्रतिमा बुधवार को स्थापित कर दी गई। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को होने वाले अनावरण समारोह में कांग्रेस कमेटी के प्रदेषाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, सभापति पायल सैनी, जिला प्रमुख वंदना आर्य, विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया, विधायक हरलाल सहारण, विधायक अनिल शर्मा, विधायक मनोज मेघवाल, विधायक पुसाराम गोदारा, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष इन्द्राज खिचड़, प्रधान मोहनी देवी, प्रधान संजय कस्वां, प्रधान दीपचन्द राहड़, कुम्भाराम आर्य की पुत्री शारदा आर्य, प्रदेश महासचिव गोविन्द चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शिरकत करेगें। प्रतिमा स्थापित करते समय ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण बालान, प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, मोहनलाल आर्य, रणवीर सिंह कस्वां, हनुमानाराम ईषराण, सांवरमल बुड़ानिया, देवकरण रणवां, रामेष्वर नायक, गिरधारीलाल, मूलाराम, आयूष व तेजकरण सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण