Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजकीय उपजिला अस्पताल में आरएमआरएस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के मुख्यातिथ्य एवं उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता मेँ क्षेत्र के राजकीय उप जिला अस्पताल में राजस्थान मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अस्पताल के पीएमओ डॉ. मोतीलाल सोनी ने अस्पताल की सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी देते हुए अस्पताल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं अस्पताल विकास को लेकर 14 एजेंडे बैठक में रखे गए। जिसमें अतिथियों व सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा कर विचार विमर्श किया। पीएमओ डॉ. मोतीलाल सोनी ने बताया कि अस्पताल के विकास को लेकर विभिन्न प्रकार के 14 एजेंडे बैठक में चर्चा के लिए रखे गए। जिसमें अस्पताल के सौंदर्यकरण, मरम्मत कार्य, निशुल्क जांचों की संख्या बढाकर 55 करने, पानी व बिजली सेवाओं का दुरस्तीकरण, भामाशाहों के सहयोग से अस्पताल का विकास आदि को लेकर चर्चा की गई। विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि आमजन को बेहत्तर चिकित्सा सेवा व सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही हम सबका ध्येय रहना चाहिए। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि सभी चिकित्सक व चिकित्साकर्मी समय पर सेवाएं देते हुए आमजन को बेहत्तर चिकित्सा सुविधाएं दिलवाना सुनिश्चित करें। पीएमओ डॉ. सोनी ने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में सेवाओं का विस्तार सतत रूप से हो रहा है। साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवाएं दे रही है। जिससे अस्पताल में बड़े शहरों में होने वाले आपरेशन हो रहे है और आमजन को बेहत्तर चिकित्सा सेवाएं यहीं पर सुलभता से मिल रही है। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. सत्यनारायण प्रजापत, डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. विजयपाल कड़वासरा, मोहर सिंह ज्याणी, मुंशी खाँ तेली, कुंदन सैनी, महेंद्र कुलहरी, राजेंद्र सोनी, कैलाश राहड़ आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण