Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। एक तरफ जहां दिन भर मकर सक्रांति के पूर्व की धूम शहर में मची थी, वहीं चायनीज मांझा लोगों के लिए आफत बन रहा था। दिन भर में करीब एक दर्जन लोग चायनीज मांझे से घायल होकर बगड़िया अस्पताल पहुंच। सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल में 10 बजे से ही चाइनीज मांझे से कटकर घायल हुए लोग आने लगे। दोपहर बाद तक करीब एक दर्जन घायल लोग ईलाज के लिए पहुंचे। ज्यादातर लोग बाइक पर चलते हुए चोटिल हुए। जिनमें किसी का हाथ तो कईयों की नाक, किसी के होंठ, तो किसी का पैर चाइनीज धागे से कट गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।