Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

20 अवैध कनेक्शन काटकर वसूला एक लाख का राजस्व 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ । स्थानीय जलदाय विभाग की ओर से पानी के अवैध कनेक्शन काटे जाकर राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अधिशाषी अभियंता कैलाश कुमार वर्मा ने बताया की सुजानगढ़ में पिछले कुछ दिनों में करीब 20 कनेक्शन काट दिए गए हैं और करीब 1 लाख से उपर से बकाया जल कनेक्शन की राजस्व वसूली की गई है। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता वर्मा ने बताया कि विभाग बकाया राशि जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ता का जल कनेक्शन विच्छेद किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल कनेक्शन काटने व बकाया वसूली का संगठन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक उपखंड स्तर पर टीम में गठित की गई है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बकाया राशि जल्दी से जल्दी जमा करने के लिए अपील की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण