Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समुचित गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा हो पेयजल प्रोजेक्ट का काम : सांवत

-प्रभारी सचिव ने फ़तेहपुर -लक्ष्मणगढ़ वृहद पेयजल परियोजना कार्य का किया निरीक्षण
जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। प्रभारी सचिव भास्कर ए सांवत ने बुधवार को रतनगढ़ में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ वृहद पेयजल परियोजना कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए त्वरित ढंग से कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। प्रभारी सचिव ने इस दौरान काम लिए जा रहे पाइप लाइन की मोटाई एवं गुणवत्ता, पाइप लाइन के लेवल, इन्वॉइसेज, इवे बिल, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन रिपोर्ट आदि का अवलोकन किया और कहा कि कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए। कार्य ऐसी तकनीकी दक्षता के साथ होना चाहिए कि पाइप लाइन के रास्ते में आने वाली टेलीफोन, पेयजल आदि लाइनें डिस्टर्ब नहीं हों। पाइप लाइन आदि सामग्री अनावश्यक अधिक समय तक खुले में नहीं पड़ी रहें। उन्होंने योजना का मानचित्र देखा तथा विभागीय अधिकारियों से कार्य के सम्बंध में समुचित फीडबेक लिया। एडिशनल चीफ इंजीनियर राममूर्ति ने बताया कि इस फतेहपुर लक्ष्मणगढ़ लिफ्ट परियोजना को दो चरणों में विभक्त किया गया है। प्रथम चरण के लिए 195.87 करोड़ रुपए का कार्यदेश जारी किया गया है। यह कार्य 30 नवंबर 2024 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के अंतर्गत 46.59 किलोमीटर पाइप लाइन के विरुद्ध वर्तमान में 42.30 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। प्रोजेक्ट अंतर्गत 140.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 10 एमएल स्वच्छ जलाशय का लगभग 90% तथा पंप हाउस का लगभग 85% कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मंगलाराम पूनिया, एडीपीआर कुमार अजय, तहसीलदार गिरधारी लाल, प्रोजेक्ट अधीक्षण अभियंता शरद कुमार माथुर, अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार राठी, अधिशासी अभियंता धर्मपाल, संबंधित फर्म विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के प्रतिनिधि अनूप चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन फील्ड स्टाफ एवं संबंधित फार्म के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण