Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फल एवं सब्जी मंडी एसोसियेशन ने दिया जिले की मुहीम को समर्थन 

फल एवं सब्जी मंडी एसोसियेशन ने दिया जिले की मुहीम को समर्थन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। फल एवं सब्जी मंडी एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सुजानगढ़ को जिला बनाने की मुहीम में जनहित संघर्ष मोर्चा को समर्थन दिया है। जनहित संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में विक्रेताओं, पल्लेदारों, दुकानदारों व किसानों ने कृषि मंडी के पास स्थित हॉलसेल फल एवं सब्जी मंडी परिसर में नारेबाजी की और इसी सत्र में सुजानगढ़ को जिला बनाये जाने की मांग की। एसोसियेशन के अध्यक्ष मुंशी पंवार, उपाध्यक्ष जीवणराम भंवरिया, व्यापारी खुशीराम, सलीम, केदार भाभड़ा, मुकेश रावतानी, असलम हाजी, रामचन्द्र मारोठिया, पप्पू बागड़ी, मेहताब, रमजान, टीकमचंद, चन्द्रभान सचदेवा, रमेश कुमार, जीवन प्रजापत, याकूब, सौकत, मुस्तफा आदि ने मुहीम को समर्थन देने की घोषणा करते हुए 21 जनवरी को होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। दूसरी ओर जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, गुरुदेव गोदारा, जगदेव बेड़ा, कॉमरेड रामनारायण रूलाणिया, मांगीलाल राव, गंगाधर मुंड, मुमताज काजी, पूनमचंद मेघवाल आदि ने सरकार से सुजानगढ़ को इसी सत्र में जिला बनाने की मांग की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा