Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतननगर में मावा के पेड़े, घी, तेल आदि के 10 नमूने लिए - 130 किलो पुरानी चासनी  नष्ट करवाई


जयपुर टाइम्स
चूरू। शु़द्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल की ओर से रतननगर में मैसर्स सैनी मिष्ठान भण्डार से मावा के पेड़ा, मैसर्स श्री श्याम मिष्ठान भण्डार से मावा के पेड़ा, मैसर्स बालाजी मिष्ठान भण्डार से खोआ, चमचम, मैसर्स जानू ट्रेंडिंग कम्पनी से घी मैसर्स मुराद खान किराना स्टोर से सरसों का तेल, मैसर्स गणेश मिष्ठान भंडार से बेसन, मावा पेड़े, मैसर्स श्री श्याम स्वीट एंड रेस्टोरेंट से चमचम, मैसर्स कृष्णा मावा भण्डार से मावा, मैसर्स शिव पापड़ बड़ी उद्योग से रिफाइंड सोयाबीन तेल कुल 10 नमूना लेकर प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए गए। 130 किलोग्राम पुरानी चासनी नष्ट करवाई।
खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व गुणवता युक्त खाद्य समग्री को काम में लेने के लिए पाबंद किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण