Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्षतिग्रस्त नालियों से वाहन चालक परेशान, ज्ञापन सौंपा 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त नालियों व उस पर लगी टूटी हुई जालियों की वजह से वाहन चालक काफी परेशान है। परमाणाताल रोड, स्टेशन सड़क मार्ग, बस स्टैंड चौराहे सहित कई जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त है और उन पर लगी हुई जालियां भी टूटी हुई है, जिससे वाहन चालकों के पहिये फसते रहते हैं तथा वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है, जबकि संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति उदासीन बना हुआ है। मंगलवार को जिला ऑटो चालक संघ ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेव चारण को ज्ञापन देकर शहर में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत एवं टूटी हुई जालियों को बदलने की मांग की है। संघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य द्वार के नीचे जो नाला है, उसके दोनों ओर जालियां टूटी हुई है तथा उक्त नाला साईड से खुला पड़ा है, जिसकी वजह से वाहनों के टायर फंस जाते हैं। इसी तरह अशोक स्तंभ के पास जो नाली बनी हुई है, वो क्षतिग्रस्त पड़ी है। थर्ड टंकी के सामने बनी नाली पर जाली नहीं लगी हुई है, जिसके चलते वाहनों के टायर फंसते रहते हैं। संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि दीपावली त्यौंहार से पूर्व शहर की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाकर टूटी हुई जालियों को बदल दिया जाए, तो आमजन को राहत मिलेगी। ज्ञापन पर रामस्वरूप भार्गव, अमरचंद स्वामी, विनोद शर्मा, नानू खां, धन्ने खां, गिरधारीसिंह, खेमकरण सहित कई टैक्सी चालकों के हस्ताक्षर हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण