Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर खुलवाएं सुकन्या समृद्धि खाते


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर शिविर लगाकर 10 साल से छोटी बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाए। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि खाता एक अहम कड़ी है। प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रेरित कर बालिकाओं का भविष्य संवारने के लिए अधिक से अधिक संख्या में यह खाता खुलवा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां के जन्म दिवस के उपलक्ष में उनके आह्वान पर पूरे राजस्थान में सुकन्या समृद्धि के खाते खुलवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ष 2022 से सरदारशहर में निरंतर अधिक से अधिक संख्या में खाता खुलवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। शिविर में इंडियन बैंक की ओर से सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष दयाल सिंह राजपुरोहित, राजवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक, नारायण सैनी, इंडियन बैंक के मैनेजर हेमराज गजरा, पार्षद अमरचंद मीणा, प्रदीप दीक्षित, राकेश जगरवाल, गिरधारी लाल पारीक, डॉ अविनाश पारीक, राकेश टाक, मुरलीधर सैनी, अमिताभ चांवरिया, मुकेश भामा, भंवरलाल सोनी, बाबूलाल प्रजापत, कमल नाई, भंवरलाल गोरसिया, अजय भाटी, श्यामलाल जोशी, जगदीश पिंगोलिया, राजकरण सोनी, सुरेश वर्मा, रामअवतार जांगिड़, दीपक बेद, महावीर प्रसाद टाक, मुकेश राव, मनोज दर्जी, जितेश सैनी, सुरेश मेघवाल, अनिल चिराणिया, ज़ाकिर खोखर आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण