Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तिलोक कम्मा बने सैनी नवयुवक मंडल चूरू के जिलाध्यक्ष


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दृढसंकल्पित होकर पूरी करते हुए समाज की आशाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करें। यह विचार रतनगढ़ सैनी समाज संरक्षक ओमप्रकाश टाक ने सोमवार सांय स्थानीय श्री हनुमान पार्क के पास स्थित सैनी समाज अतिथि भवन में पत्रकार तिलोक कम्मा के सैनी नवयुवक मंडल चूरू जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रतनगढ़ सैनी समाज की ओर से आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर समाजबंधुओं ने पत्रकार तिलोक कम्मा को माला पहनाकर स्वागत करते हुए सैनी समाज के जिलाध्यक्ष डूंगरमल तंवर व जिला कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया। साथ ही अन्य जिलास्तरीय नियुक्तियों पर समारोह में रतनगढ़ सैनी समाज के हीरालाल खडोलिया को जिला सैनी समाज में जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट महेंद्र कुमार गौड़ को सैनी समाज का जिला सलाहकार, गौरीशंकर खडोलिया को सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी सेवा संस्थान का जिला महासचिव, मोहनलाल राकसिया को राष्ट्रीय पिछडा वर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक महासंघ का चूरू जिलाध्यक्ष व नन्दकिशोर गढवाल को महासंघ का जिला सचिव मनोनीत होने पर समाज बंधुओं ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ओमप्रकाश गौड़, गीरधारी लाल राकसिया, रामकुमार राकसिया, सत्यनारायण गौड़, जयचंद गौड़, चंदप्रकाश सुईवाल, जगदीश राकसिया, संजय खडोलिया आदि सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण