Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मारवाड़ हैण्डी क्राफ्ट व उद्योग मेले का शुभारम्भ


जयपुर टाइम्स
तारानगर। कस्बे के मॉं जालपा देवी कॉलेज के सामने मारवाड़ हैण्डी क्राफ्ट वउद्योग मेले का शुभारम्भ भाजपा नेता राकेश जांगिड़, जमरदीन तेली, अमरसिंह चारण ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थानाधिकारी गौरव खिड़िया भी उपस्थित रहे। मेला प्रबन्धक मोहर सिंह सैनी व अरूण सिंह ने बताया कि मेले में घरेलू सामान की लेटेस्ट आईटम की दुकानों के साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए छोटे बड़े झूलो सहित कई शानदार इन्तजाम किये गये है। इस मेले में एक छत के नीचे सस्ते व क्वालिटी का सामान आमजन ग्राहको को उपलब्ध करवाया गया है। मेले में भारत प्रसिद्ध चाट की दुकाने भी सजाई गई है। इस अवसर पर मोहम्मद तैयब, अजीत सिंह राठौड़, फारूक, दिलावर खान, महेश कुमार गहलोत, हैड कांस्टेबल सुभाष शर्मा, कांस्टेबल सुरेश कुमार, पंकज जांगिड़ सहित काफी संख्या में शहर के कई लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण