Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तारानगर में नए डीवाईएसपी रोहित सांखला ने संभाला पदभार


जयपुर टाइम्स
तारानगर। पुलिस विभाग में स्थानान्तरित होकर आए नए डीवाईएसपी रोहित सांखला ने तारानगर में कार्यभार ग्रहण किया। पत्रकार वार्ता में डीवाईएसपी सांखला ने बताया कि अब तारानगर में कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा तो वहीं यातायात व्यवस्था में भी आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा। डीवाईएसपी सांखला ने आगे ने बताया कि तारानगर में अब अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। तारानगर शहर में आमजन के सहयोग से जहां सीसीटीवी कैमरे ज्यादा ज्यादा लगाने, मादक पदार्थो की बिक्री, जुआ सट्टे पर पाबन्दी लगाने की कार्यवाही की जाएगी तो वहीं आमजन को समझाईश के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर हैडकांस्टेबल सुरेन्द्र स्वामी, दलपतसिंह, उदयसिंह, विरेन्द्र जाखड़ सहित पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण