Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

information-given-to-girls-about-protection-from-crimes


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय श्री रामकुमार भराडिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर क्राइम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस सुरक्षा सखी एवं पार्षद डॉ. शर्मिला सोनी के सानिध्य में आयोजित संगोष्ठी में हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद जाखड़, कांस्टेबल चौनसिंह, महिला कांस्टेबल अनिता मंचासीन रहे। हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद जाखड़ ने बालिकाओं को मोबाइल फोन के उपयोग फायदे व नुकसान से अवगत करवाया। बच्चियों को मोबाइल के उपयोग में रखी जाने वाली सावधानी व सुरक्षा की जानकारी दी। विपति के समय 112, 100 व 1098 नंबर पर कॉल करने का संदेश दिया। पार्षद डॉ. शर्मिला सोनी ने बालिकाओं को गुड टच व बेड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपने आस पास में होने वाले खतरों से सावधान रहने व उससे बचाव के बारे में बताया। बाल्यावस्था में अपरिपक्वता के चलते घर छोड़ कर जाने वाली बेटियों के जीवन में आने वाले खतरों से अवगत कराते हुए डॉ. सोनी ने कहा कि माता पिता ही बच्चों के सच्चे मित्र व हितेषी होते हैं। अपनी नन्ही कली कविता के माध्यम से डॉ. सोनी ने सार्थक सन्देश दिया। शिक्षिका सुशीला सैनी ने बालिकाओं से कहा कि जब भी वे किसी प्रकार से असहज महसूस करे विद्यालय में सूचित करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बजरंगलाल प्रजापत ने प्रशासन व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण