Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले के सर्वेक्षण कार्य को प्राथमिकता से करें: राठौड़

-जिला निष्पादन समीति की बैठक
जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में जिला निष्पादन समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य गोविन्द सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राठौड़ ने अनेक मुद्दों पर चर्चा कर उनकी समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के सम्बन्ध में आवश्यक दिषा-निर्देश प्रदान किये और चूरू जिले में सर्वेक्षण कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने का आह्वान किया। उनकी ओर से स्वच्छता कार्य को भी स्थाई अजेंडे के रूप में शामिल करने के लिये कहा। बैठक में डाइट उप-प्राचार्य नरेंद्र उपाध्याय ने विद्यालयों में आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग के सम्बन्ध में चर्चा की। आईएफआईसी प्रभाग अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शेखावत ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के प्रभावी संबलन पर चर्चा की गई। डब्लू ई प्रभाग अध्यक्ष उमा सारस्वत ने क्रियाशील पुस्तकालय के सम्बन्ध में जानकारी दी। सीएमडीई प्रभारी गिरीश स्वामी ने टीएलएम के प्रभावी उपयोग के सम्बन्ध में बताया। डीआरयू प्रभाग अध्यक्ष प्रसन्ना मीणा ने पीएम श्री विद्यालयों के संबलन के विषय में जानकारी दी। कक्षा 8 व 5 के मूल्यांकन प्रभारी भीष्म सारण व ओम प्रकाश बारुपाल ने मार्कशीट वितरण की जानकारी दी। जिला अकादमिक समूह के सदस्य व पीआरएस जिला कोर्डिनेटर सचिन ने सर्वेक्षण की रुपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में सरदारशहर सीबीईओ अशोक पारीक, रतनगढ़ एसीबीईओ उमेश कुमार, तारानगर एसीबीईओ बाबुलाल बुनकर सहित समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण