Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेडमिंटन महिला प्रतियोगिता में उपविजेता रही महाविद्यालय की टीम का किया सम्मान


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के सेठ बुधमल दूगड़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अंबिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय पल्लू में आयोजित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की अंतर महाविद्यालयी बाल बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम के उपविजेता रहने पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो कविता शर्मा एवं संकाय सदस्यों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उपविजेता रही महाविद्यालय की टीम में दीपिका शर्मा कप्तान, पायल शर्मा उपकप्तान, उषा जागिड़, अंकिता गुर्जर, कुमकुम जागिड़, अंकिता, सरिता व मनीषा पारीक सदस्य रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कविता शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो महमूद अली खान एवं शेर सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ी छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य भवानीशंकर शर्मा, डॉ सुनीता मीणा, लालचंद मीणा, सुमन कुमारी, डाॅ सिद्धी गुप्ता, डाॅ अल्का जांगिड़, निरंजन पारीक, नितेश पारीक, बॉल बैडमिंटन अधिशिक्षक हनुमान चौधरी, भीखम जाङीवाल, अभिषेेक जगरवाल व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा अनुदेशक डॉ प्रभाकर दीक्षित ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण