Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम ने राजकीय उप जिला अस्पताल का किया निरीक्षण


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के राजकीय उप जिला अस्पताल का एसडीएम दिव्या चौधरी ने निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल के प्रभारी को निर्देशित किया। अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने एसडीएम को अस्पताल की ओपीडी व्यवस्थाएं, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, वार्ड व निशुल्क जांच केंद्र का निरीक्षण करवाया। जिसमें एसडीएम ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली। एसडीएम सुश्री दिव्या चौधरी ने बताया कि उप जिला अस्पताल के नए भवन को लेकर जमीन का चिन्हित पहले की गई है। वहीं नया भवन जल्द ही नई जमीन पर उप जिला अस्पताल का बने इसको लेकर अस्पताल प्रभारी से जानकारियां ली गई है। हमारा प्रयास यह रहेगा कि जल्द ही उप जिला अस्पताल का नया भवन बने और इस भवन में जगह कम होने के कारण व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर भी अस्पताल प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अस्पताल में निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर दवा सुचारू रूप से दी जा रही है और अन्य जो व्यवस्थाएं हैं उनको लेकर अस्पताल प्रभारी को निर्देशित करते हुए अस्पताल स्टाफ के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। जो भी कमी है उसको लेकर जल्द ही कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण