Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि मंडी में एमएसपी का खरीद केंद्र स्थापित करने की मांग, सौपा ज्ञापन


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सोमवार को सभा के तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ के नैतृत्व में किसानों ने सरकारी मूंग व मूंगफली खरीद केंद्र को मंडी से बाहर स्थापित करने के मुद्दे को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम द्विव्या चौधरी को कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। किसान सभा के रामकृष्ण छींपा व मानाराम पोटलिया ने बताया कि खरीब 2023 की मूंगफली की एमएसपी खरीद कृषि उपज मंडी से 6 किलोमीटर दूर की गई थी। इस दौरान किसानों के साथ ठेकेदार की ओर से बहुत ज्यादा भष्ट्राचार किया था। वहीं पर किसानों की मूंगफली को मिट्टी में मिला दिया था। चोरी होने की भी संभावना बन गई थी। वर्तमान में खरीब 2024-25 की मूंग व मूंगफली की तुलाई समर्थन मुल्य पर शुरू होनी है। लेकिन ठेकेदार व क्रय-विक्रय समितियों के कर्मचारियों की मिली भगत के कारण इस खरीद केंद्र को कृषि उपज मंडी से बाहर स्थापित करना चाहते है। अगर ऐसा हुआ तो बड़े स्तर पर किसानों के साथ भष्ट्राचार किया जाएगा। इनसे अच्छा यह रहेगा कि खरीद केंद्र की तुलाई सरकारी मंडी में तुलाई होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। किसानों ने कहा कि वर्तमान में रबी की फसलों का बुआई का समय है। किसानों को प्रयाप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल रही है। किसान नेताओं ने कहा कि चूरू के किसानों के लिए डीएपी उपलब्ध होनी चाहिए। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम द्विव्या चौधरी ने कहा कि खरीद केंद्र से जुड़ी हुई समस्या को देखते हुए मंडी सचिव से वार्ता की जाएगी। वहीं पर डीएपी की समस्या के बारे में जिला कलेक्टर सहित कृषि अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। इस मौके पर किसान भगवानाराम, रामकिशन, मानाराम, ईश्वरराम, काशीराम, रामेश्वरलाल, हजारीमल, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण