Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रीचन्द सिद्ध बने भारतीय किसान संघ के प्रान्त मन्त्री 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। भारतीय किसान संघ के चुनाव मालवीय नगर जयपुर स्थित पाथेय भवन में आयोजित प्रदेश व प्रान्त प्रति निधि के दौरान संपन्न हुए। प्रान्त अधिवेशन में कालूराम बागडा को प्रान्त अध्यक्ष, डॉ सांवरमल सोलेट को प्रान्त महामन्त्री औऱ सरदारशहर के श्रीचन्द सिद्ध को प्रान्त मन्त्री व मनीता स्वामी को प्रान्त महिला प्रमुख चुना गया। इसमें सीकर सम्भाग कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें चूरू से गोविन्द गौड़ पर्यावरण प्रमुख, देवीलाल जोशी सिद्धमुख व रामविलास शर्मा सम्भाग युवा प्रमुख, मामराज तरड को संभाग कार्यकारिणी में लिया गया। सभा में अखिल भारतीय सह संगठन मन्त्री गजेन्द्र सिंह ने किसानों को खुशहाली का आधार बताया औऱ किसान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस सभा में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भरोसे बासोतिया ने भी मार्गदर्शन दिया। सभा की शुरुआत भारत माता औऱ भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। मंचस्थ अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गन्दोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, दलाराम बटेश्वर, प्रवीण सिंह चौहान मंचस्थ रहे। अधिवेशन में भाग लेने के लिए चूरू जिले से जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा के नेतृत्व में जिला मन्त्री चुन्नीलाल प्रजापत, जिला पर्यावरण प्रमुख गोविन्द गौड़, विधुत प्रमुख सुनील कस्वां, युवा प्रमुख पूर्णाराम नायक, करणीसिंह राजियासर, रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष शार्दूलसिंह, सरदारशहर तहसील अध्यक्ष परतनाथ सिद्ध, तहसील मन्त्री कणाद पारीक, भानीपुरा तहसील अध्यक्ष शैतान गुर्जर, गौ सेवा प्रमुख रेवन्तनाथ सिद्ध, चुरू तहसील अध्यक्ष हरिराम महला, सिद्धमुख तहसील अध्यक्ष ईश्वर महला सहित किसान संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण