Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जलदाय अधिकारियों की लापरवाही से व्यर्थ बहा लाखों लीटर पानी 


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। कस्बे में पेयजल की सप्लाई कम होने से जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है जिसके कारण आमजन परेशान हैं। वहीं विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहता है। कस्बे के एन एच 11 पर पीएम श्री योजना अन्तर्गत बने स्टोरेज टैंक से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। वार्ड नं 35 के निवासी ने बताया कि हमारे घरों में पेयजल सप्लाई कम आती है। पीने का पानी हमें निजी स्तर पर खरीदना पड़ता है। वहीं एन एच 11 पर पीएमश्री योजना अन्तर्गत के बने स्टोरेज टैंक से कर्मचारियों की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी रामकुमार से वार्ता की तो बताया कि इसमें कोई मानवीय भुल नहीं है। पिछे से पानी की सप्लाई स्टोरेज में आती हैं। टैंक ओवर फ्लो होने के कारण पानी व्यर्थ बहा। इस स्टोरेज पर विधुत सप्लाई कटौती होने से पानी की सप्लाई कर नहीं सके। जिस कारण पानी व्यर्थ बह गया। जिस सम्बन्ध में घटना की जानकारी मिलते ही मैंने पता करवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण