Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एलआईसी अभिकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय आर्य समाज में भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ लियाफी की बैठक अध्यक्ष बजरंग लाल तेतरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय जीवन बीमा के अभिकर्ताओं की ओर से किए जाने वाले बीमा कार्यो में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सचिव जय प्रकाश शर्मा ने वर्तमान में जीवन बीमा कार्यो में आ रहे बड़े बदलावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 24 से जारी की जाने वाली पॉलिसियों का प्रीमियम बढ़ाना न्याय संगत नही है। वरिष्ठ अभिकर्ता नारायण बेदी ने कहा कि सीकेवाईसी करने की जिम्मेदारी बैंको की तरह निगम कर्मचारियों की होनी चाहिए। अभिकर्ता तेजकरण उपाध्याय ने बताया क्लाबैक लागू करना एजेंट हितों के अनुकूल नहीं है, इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए। अभिकर्ता चतुर्भुज सिंह ने कहा कि अक्तूबर से एजेंट कमीशन कम किया जा रहा हैं। जब कि मंहगाई की मार लगातार बढ़ रही है, जिसका फायदा केवल कर्मचारियों को दिया जा रहा है, जो कि पूर्णतया अनुचित है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मिनिमम बीमा धन 200000 करने से ग्रामीण क्षेत्र के व शहरी गरीब लोगों को बीमा कवर से वंचित किया जा रहा है, जो कि गलत है। अभिकर्ता मधुसूदन शर्मा ने सुझाव दिया कि लियाफी की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को रखी जाए अंत मे लियाफी अध्यक्ष बजरंग लाल तेतरवाल ने सभी उपस्थित अभिकर्ताओं को धन्यवाद दिया। सचिव जयप्रकाश शर्मा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में श्याम सुंदर पारीक, सत्यनारायण करवा, जय प्रकाश पारीक, भंवरलाल ढाका, डी के मालपानी, कैलाश चंद पारीक, श्रवन सिंह, लालचंद पारीक, महेश भाटी, सांवर सिंह आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण