Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलेक्टर ने तारानगर में किया नेचर पार्क का निरीक्षण


जयपुर टाइम्स
तारानगर। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा तारानगर क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इसी क्रम मेँ कलेक्टर सुराणा ने क्षेत्र के वन विभाग की नर्सरी, वन विभाग की ओर से बनाए गए नेचर पार्क व श्याम पांडिया मेँ लव कुश वाटिका आदि का निरिक्षण किया। रेंजर सुरेन्द्र सिंह व फॉरेस्टर सुनील बागड़ी ने उक्त कार्यों का अवलोकन करवाया। कलेक्टर सुराणा ने पर्यटन क्षेत्र के रूप मेँ विकसित हो रहे श्याम पांडिया मेँ लव कुश वाटिका के दर्शन कर प्रफुल्लित हुए एवं कहा कि पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए श्याम पांडिया चूरू जिले के लिए अच्छी जगह है और पर्यटन गतिविधियों के लिए संभावनाएं भी है। क्षेत्र पर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ने से सम्पूर्ण जिले के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने श्याम पांडिया क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुराणा ने वन विभाग की ओर से तैयार नर्सरी का अवलोकन कर तैयार की जा रही पौध, आमजन को पौधों के वितरण, पौधारोपण अभियान के अंतर्गत किए गए पौधारोपण आदि की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार, विकास अधिकारी अमर जीत सिंह बाबल, सहायक अभियंता विनोद धायल सहायक प्रोग्रामर महेन्द्र कुमार, सहायक वन सरंक्षक रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण