Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चोरी के आरोप में नाबालिग निरुद्व, युवक गिरफ़्तार 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। शहर में सुजानगढ़ रेलवे फाटक पर ओवरजब्रिज के पास स्थित एक वर्क्स शॉप से मई माह में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को निरूद्ध और एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह में और युवक को एक दिन के पीसी रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि ओवरब्रिज के पास स्थित गाड़ियों के वर्क्स शॉप से लेबटॉप, प्रिंटर, मोबाइल तथा गाड़ियों का सामान मई माह में चोरी हुआ था और इस संबंध में दो जून को वर्क्स शॉप संचालक रोहित भातड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग को निरूद्ध किया है। वहीं 23 वर्षीय अब्दुल रहमान पुत्र इकबाल शेख को शहर से ही गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी अब्दुल को लिंक कोर्ट चूरू में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण