Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरदारमल कोठारी धर्मशाला गिरने के कगार पर! 


जयपुर टाइम्स
चूरू। चूरू के रेलवे स्टेशन के सामने बनी सरदारमल कोठारी धर्मशाला गिरने की कगार पर पहुंच चुकी है। यहां इस धर्मशाला का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। यह कभी भी गिर सकता है। इससे जानमाल की बड़ी हानि होने की आशंका बनी हुई है। इस धर्मशाला का सार संभाल दादा बाड़ी ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। ट्रस्ट इस भवन की कोई सुध नहीं ले रहा है। इस भवन में ही यातायात पुलिस का थाना भी बना हुआ है। इसकी दो दर्जन दुकानें भी हैं। दुकानदारों ने बताया कि भगीरथ नाम का व्यक्ति हर माह किराया वसूलकर ले जाता है। भवन और दुकानों की मरम्मत करने की बात की कोई सुनवाई नहीं करता है। प्रशासन को इस ओर शीघ्र ही ध्यान देना चाहिए। इसकी छत की दीवार तो गिर गई है। इससे कई लोग बाल बाल बच गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण