Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यालय के छात्रों को गणवेश वितरण संस्कारों के महत्व पर जोर

सरदारशहर— उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित संत रविदास सरस्वती संस्कार केंद्र पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतनगढ़ जिला संघ चालक डॉ. बनवारी लाल शर्मा ने भैया-बहनों को गणवेश वितरित किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला मंत्री राकेश इंदोरिया, संघ के जिला सह कार्यवाहक रामकिशन, विद्यालय व्यवस्थापक संदीप कुमार शर्मा और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है, और संस्कार केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। व्यवस्थापक संदीप शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए बताया कि संस्कारमय शिक्षा से बालक उच्च पदों पर पहुंच सकते हैं।

सेवा भारती के राकेश इंदोरिया ने परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना आज की आवश्यकता है। संस्कार केंद्र के माध्यम से बच्चों की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण