Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ 56 गांवों में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

सरदारशहर— भानीपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत रविवार को सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें 56 गांवों की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा सखी टीम ने घर-घर, खेतों, ढाणियों और स्कूलों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।

महिला कांस्टेबल दीपिका ने महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए टोल फ्री नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी। थानाधिकारी रायसिंह सुथार ने ग्रामीणों से अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की।

सुरक्षा सखी लक्ष्मी सिद्ध, मन्जु कंवर, सिलोचना, और सरोज की टीम ने मालसर, मालकसर, ढाणी तेतरवाल, भानीपुरा, सावर, साडासर सहित कई अन्य गांवों में लोगों को जागरूक करते हुए सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा का सफल संचालन किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।