Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने किया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

तारानगर— भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने रविवार को तारानगर के उप जिला अस्पताल में लॉयंस क्लब और सरावगी परिवार के सहयोग से आयोजित "नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जांगिड़ ने लॉयंस क्लब द्वारा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही इस सेवा को मानवता के प्रति एक उत्कृष्ट कार्य बताया।

उन्होंने भामाशाह सरावगी परिवार और लॉयंस क्लब का इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान उप अस्पताल के पीएमओ डॉ. मोतीलाल सोनी के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जांगिड़ ने अगले शिविर के आयोजन की घोषणा करने वाले भामाशाह विमल सुराणा का भी धन्यवाद किया।

इस अवसर पर लॉयंस क्लब अध्यक्ष कृष्णा सोनी, जमरदीन तैली, पार्षद सुशील सरावगी, अशोक शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, याकूब, जीवणसिंह राठौड़, रूस्तम खान, और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण