Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्रय विक्रय सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी का आरोप जांच की मांग

तारानगर— तारानगर की क्रय विक्रय सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी और गबन के आरोपों को लेकर किसान सदस्य प्रभुदयाल सहारण ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। सहारण ने आरोप लगाया है कि समिति के मुख्य व्यवस्थापक और अध्यक्ष की मिलीभगत से पिछले 18 महीनों से समिति के कार्यक्षेत्र के बाहर खाद की जमाखोरी कर गैर-कृषकों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के असली किसान वंचित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों को जमाबंदी और आधार कार्ड के बिना खाद नहीं दी जा रही है और उन्हें नैनो डीएपी और नैनो यूरिया लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सहारण ने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की अपील की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण