Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहीद की वीरांगना का अनोखा करवा चौथ चांद के साथ पति की फोटो देख करती हैं व्रत

मनोहरपुर— देशभर में करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां सुहागनें अपने पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसी कड़ी में शहीद मुकेश कुमार बुनकर की वीरांगना बीना देवी ने भी बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। शौर्य पदक से सम्मानित कोबरा बटालियन के शहीद मुकेश कुमार, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, की याद में बीना देवी हर साल इस व्रत को पूरी श्रद्धा से निभाती हैं।

सोलह श्रृंगार कर बीना देवी ने पति की फोटो के साथ व्रत की कहानी सुनी और उनके अमर बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पति शारीरिक रूप से भले ही उनके साथ नहीं हैं, लेकिन वह आज भी उनके दिल में जिंदा हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की रक्षा में जुटे सभी फौजी भाइयों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की।

शहीद को खोए 12 साल हो चुके हैं, लेकिन बीना देवी का मानना है कि उनके पति देश के लिए शहीद हुए हैं, इसलिए वह हमेशा अजर-अमर रहेंगे। इस विशेष पूजा में उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी शामिल हुए, जिनमें आंची देवी, सीता देवी, सोनिया देवी, और उनकी बेटियां मोनिका, ममता, ऋषिका आदि उपस्थित रहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बीकानेर के एयर यात्रियों को सप्ताह में 7 दिन मिलेगी अब दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी