Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रहा नगरपरिषद के सामने एक माह से पड़ा खेजड़ी का पेड़


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। नगरपरिषद कार्यालय के सामने दिए तले अंधेरे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। करीब एक माह पहले नगरपरिषद कार्यालय के सामने स्थित नोहरे में खेजड़ी का पेड़ सड़क की ओर बिजली के तारों पर गिरा और इसके बाद एक -एक कर चार विद्युत पोल टूट गए। हादसें में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई थी। इस हादसे के बाद बिजली सप्लाई और विद्युत पोल सब दुरूस्त कर दिए गए। लेकिन नगरपरिषद को आम सड़क पर पड़ा खेजड़ी का पेड़ उठाना था, जिसको नगरपरिषद प्रशासन भूल गया। आम सड़क पर पड़ा है पेड़ एक तरफ जहां आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता है, वहीं हादसों को आमंत्रण भी देता है। लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए कर्मचारियों को अगर उनके काम याद दिलाने पड़ रहे हैं, जो आप समझ सकते हैं जनहित को कितनी गंभीरता से लिया जाता होगा। खैर नगरपरिषद कार्यालय के सामने आम सड़क पर पड़ा खेजड़ी का पेड़ मानो इंतजार कर रहा है कि कब उसे यहां से उठाया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण