Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी गठित


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय स्थानीय पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को पंचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की उप शाखा सुजानगढ़ के चुनाव हुए, जिसमें सर्वसम्मति से भंवरलाल सिहाग को संरक्षक और जगदीश प्रसाद कीलका को अध्यक्ष बनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रामचन्द्र मेघवाल, सचिव मनफूल सिंह बांगड़ा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत, महामंत्री त्रिलोकचंद बावरी, प्रवक्ता ज्योति तंवर कच्छावा, मीडिया प्रभारी रामकिशन मीणा आदि को सर्व सहमति के आधार पर चुना गया। इस अवसर पर सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने नव गठित कार्यकारिणी का साफा पहनाकर और पुष्पाहार से अभिनंदन किया। नव गठित कार्यकारिणी ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पंचायतराज मंत्रालयिक कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करने के अपने दायित्व को दोहराया। इस अवसर पर सुजानगढ़, सारोठिया, लोढसर, आबसर, गोपालपुरा, कोलासर, भाषीणा, मलसीसर, जीली, जोगलिया, न्यामा, मुरड़ाकिया आदि क्षेत्रों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण