Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर में पुलिस ने लोगों को बेरहमी से पीटा, आक्रोशित लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, आज  बाज़ार बंद  -आला अधिकारियों ने की समझाइश, मगर विफल रही वार्ता


जयपुर टाइम्स
सालासर। सालासर में खाकी की करतूतों से लोगों में जबरदस्त आक्रोश हो गया। शुक्रवार को दिनभर सालासर कस्बे में धरना प्रदर्शन का दौर चला। सालासर, गुडावड़ी भाँगीवाद सहित आस पास के गाँवों से सैकडो ग्रामीण सालासर थाने पहुंचे और मारपीट के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वालों ने गालियां दी और मारपीट की। जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीण काफी गुस्से में दिखाई दिए । 11 बजे सैकडो ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी दिनेश कुमार और डिप्टी दरजाराम मौके पर पहुंचे और सुरजाराम ढाका के सानिध्य में प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व प्रधान गणेश ढाका, सौरभ ढाका, पूर्व सरपंच महेन्द्र ढुकिया, विजयपाल चाहर से पहले दौर की वार्ता की गई जो कि विफल हो गई। जिसके बाद दिनभर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही और अलग अलग रणनीति बनाई गई। शाम को फिर से वार्ता की गई लेकिन वार्ता विफल होने के बाद ग्रामीण अनिश्चितकाल धरने पर बैठ गए।

बाजार बंद का किया आह्वान :

चल रहे धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए और जमकर नारेबाजी चली। साथ ही सालासर के बाजार बंद करने का आह्वान किया और सभी लोग बाजार में व्यापारियों से शनिवार को दुकाने बंद रखने का आह्वान किया।


पुलिस जवानों की तैनाती:

दो दिन पहले से ही ग्रामीणों ने धरने प्रदर्शन को लेकर बैठाको का दौर शुरू कर दिया था। जिसके बाद पुलिस प्रसाशन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई। भारी संख्या में महिला व पुरुष जवान दिनभर थाने में तैनात रहे।


इनका कहना है :

पुष्पेंद्र सिंह थानाधिकारी का कहना कि 15 अक्टूबर को तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया इसी को लेकर धरना देने वाले ग्रामीणों के साथ वार्ता चल रही है।

यह लोग रहे उपस्थित :

पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सूजाराम ढाका, पूर्व प्रधान गणेश ढाका, पूर्व सरपंच सुरेंद्र जरिया, पूर्व सरपंच मुकनाराम ढुकिया, पूर्व सरपंच महेंद्र ढुकिया, विजयपाल चाहर, राजस्थान सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन शीलू, मंडावा उप प्रधान प्रदीप खिचड़, मोहर सिंह मालासी, भंवरलाल राव, दीनदयाल गुलरिया, पूनम चंद गुलरिया, रामकुमार ढाका, महेंद्र टीके, टिकुराम ढाका, नरेंद्र गुलरिया, गोपाल ढाका, भंवरलाल गुलरिया, सालासर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार ढाका, हरिराम ओला, नारायण महरिया, अनिल ढुकिया, रामरतन, बलराम खिलेरी, जीवन राम मेघवाल, विजेंद्र ढाका, बलबीर बिजाणिया, जगदेव बेड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पीड़ित रमेश राव का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मी रोशन खान, बलवान और राकेश कुमार को सस्पेंड किया जाए। इसके अलावा तीनों पर दो अलग अलग एफआईआर दर्ज कर केस चलाया जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण