Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ जिले की मांग को लेकर फिर भरी हुंकार, धरना प्रदर्शन


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय उपखंड कार्यालय पर जनहित संघर्ष मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल, पूर्व पार्षद सिराज खान, रामनारायण रुलानिया, बनवारीलाल बिजारणिया आदि लोगों ने धरने को सम्बोधित करते हुए विचार प्रकट किए और कहा कि सरकार को जल्द से जल्द सुजानगढ़ को जिले का मूर्त रूप देना चाहिए। वक्ताओं ने बताया कि जनहित संघर्ष मोर्चा की ओर से दिए जा रहे धरने को एक हजार दिन बीत गए हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार जिस प्रकार से जनता की मांगों को दरकिनार कर रहा है, वह लोकतंत्र में ठीक नहीं है। धरने के बाद सभी ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार एक अन्य ज्ञापन सौंपकर बगड़िया अस्पताल में 24 सितम्बर को हुई महिला अत्याचार की घटना में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूनमचंद मेघवाल, सिराज खान कायमखानी, किसान सभा अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, कुंभाराम मेघवाल सडू, जगदेव बेड़ा, नागेंद्र जाट, जितेंद्र भार्गव, महेंद्र गुलेरिया, साबिर अली, मुमताज काजी, महबूब बडगुर्जर, उमानाराम, सड़क मनियार, पवन भोजक, गफूरदीन, बजरंगसिंह, विजय कुमार, रामकुमार मेघवाल, लियाकत खींची, केशुराम जाखड़, आमीन खान, रामनारायण रुलानिया, किशनलाल छरंग, भानीराम मेघवाल, गेनाराम नायक, गोपालकृष्ण, सत्यनारायण, दीपक टेलर, मानाराम, पन्नाराम, बनवारीलाल भार्गव, चांदमल छरंग, बनवारीलाल बिजारणियां, गणेशाराम, सुरेंद्र भामू आदि लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण