Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुकदमे को बताया झूठा, सर्व हिन्दू समाज सौंपेगा ज्ञापन 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। डूंगर बालाजी धाम के वायरल विडियो के बाद सदर पुलिस थाने में दर्ज करवाए गए मुकदमे को लेकर प्रतिक्रिया स्वरूप सर्व हिंदू समाज की बैठक गणेश मंदिर में शुक्रवार की शाम को आयोजित की गई। बैठक में डूंगर बालाजी धाम के पुजारी की ओर से चार श्रद्धालुओं पर दर्ज करवाए गए मामले को झूठा बताते हुए निंदा की गई और कहा गया कि ये डूंगर बालाजी धाम की गरिमा को कम करने का षडयन्त्र है। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। सिद्धी गणेश सेवा समिति के अरविन्द सोनी ने कहा कि डूंगर बालाजी पुजारी परिवार के लोगों ने बिना वजह आरोप लगाकर हम लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने हमें सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्व बताते हुए हमारे सामाजिक बहिष्कार तक का आह्वान कर दिया, जो हमारी मानहानि करने के समान है। भाजपा नेता व उप नेता प्रतिपक्ष रिछपाल बिजारणिया ने कहा कि जो भक्त आज तक डूंगर धाम पर भण्डारे लगाते आए हैं, अगर उनको असामाजिक तत्व बताने का काम नेताओं के ईशारे पर किया जा रहा है, जिसकी सर्व हिन्दू समाज निंदा करता है। दीपक भास्कर ने बताया कि हम पचास साठ लोग डूंगर बालाजी गए थे। पुजारी परिवार में आपसी विवाद है, जिसके चलते ऊपर बना पितरजी का बालाजी मंदिर इन्होंने बंद कर रखा था। जिसके बारे में हमने उनसे निवेदन किया कि इसे खोल दिया जाए। शायद इसी मामले को लेकर उनको हमसे नाराजगी थी और इसलिए उन्होंने हम पर झूठे आरोप लगाए हैं। इस दौरान सुरेश बुगालिया, विजय चौहान, नोपाराम मंडा, गणेश मंडावरिया, हनुमान सोनी, नरेंद्र गुर्जर, वैद्य भंवरलाल शर्मा, नरेंद्र प्रजापत, मुकुल मिश्रा, महेश जोशी, दीपक काछवाल, एडवोकेट मनीष दाधीच, बलराम सोनी, बसंत दाधीच, पराग बुगलिया, महावीर सिंह परावा, सुनील सोनी, नवरतन गहलोत सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण