Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संत विज्ञानदेव महाराज का किया स्वागत 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। ब्रह्मविद्या विहंगम योग संत समाज सुजानगढ़ की ओर से संत विज्ञानदेव महाराज का राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के दौरान सुजानगढ़ में पदार्पण हुआ, जिनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वेंकटेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजारों, घंटाघर, गांधी चौक आदि स्थानों से निकली। माहेश्वरी सेवा सदन में यात्रा का विसर्जन हुआ। उसके बाद संत विज्ञानदेव महाराज ने मुख्य सर्ववेद महामन्दिर निमित सर्ववेद कथा का वाचन किया, जिसका सैंकड़ों शिष्यों ने श्रवण किया। विहंगम योग संत समाज सुजानगढ़ के अध्यक्ष मदनमोहन मंगलूणिया, उपाध्यक्ष इन्द्रचंद तंवर, प्रचार प्रसार मंत्री रिछपाल बिजारणिया, संदीप शर्मा, अभिनव शर्मा, मनोज टेलर, मनेाज प्रजापत, पवन बेड़िया, अरविंद सोनी, सुभाष बैदी आदि लोगों ने महाराज का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण