Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई हर वर्ष भव्य आयोजन का प्रस्ताव

शिवगंज। वाल्मीकि समाज द्वारा मंगलवार को शिवगंज के वाल्मीकि नगर, दादावाड़ी स्कूल के पास महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और यह संकल्प लिया गया कि वाल्मीकि जयंती हर वर्ष और भी भव्य तरीके से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष महेंद्र कुमार वाघेला, उपाध्यक्ष शंकरलाल सांवरिया, आशीष सांवरिया, परमेश्व हंस, हीरालाल वाघेला, शंकरलाल कंडारा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित थे।

समाज ने जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए एकजुट होकर भविष्य में इसे और भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे समाज को एकता और प्रेरणा मिले।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण