Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए राजलदेसर पालिका ने शुरू की फोगिंग अभियान

जयपुर टाइम्स, राजलदेसर। कस्बे में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए फोगिंग अभियान शुरू किया है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी जैकीराम गोयल ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नगरपालिका की ओर से मुख्य मार्गों और वार्डों में फोगिंग कराई जा रही है।

कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए फोगिंग की जा रही है, ताकि डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई रखें और जलभराव न होने दें, ताकि डेंगू मच्छरों की वृद्धि को रोका जा सके।

नगरपालिका प्रशासन ने आगे भी इस अभियान को जारी रखने की योजना बनाई है और जनता से सहयोग की अपील की है, जिससे इस घातक बीमारी से निपटा जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण