Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डेंगू का प्रकोप, पालिका ने कराई फोगिंग 


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। कस्बे में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देख नगरपालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई। नगरपालिका की ओर से कस्बे में फोगिंग करवाई जा रही है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी जैकीराम गोयल ने बताया कि डेंगू के बढ़ते प्रभाव से आमजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नगरपालिका की ओर से कस्बे के मुख्य मार्ग और वार्डो में नगरपालिका कर्मचारियों की ओर से फोगिंग करवाई जा रही हैं। आमजन से अपने आसपास क्षेत्र में साफ सफाई रखने की अपील की जा रही है। जिससे डेंगू के बढ़ते प्रभाव से बचा जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण