Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विभिन्न समस्याओ को लेकर पड़िहारा में धरना दूसरे दिन भी जारी 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। विधानसभा क्षेत्र के बड़ी पंचायत पड़िहारा में कस्बे की विभिन समस्याओं को लेकर चल रहे धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पड़िहारा संघर्ष समिति व अखिल भारतीय किसान सभा, पड़िहारा के बैनर तले पड़िहारा की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धरने स्थल पर आ कर धरने को समर्थन देकर कहा कि जब तक पानी समस्या पूर्ण रूप से ठीक नही हो जाती तब तक इस अनिश्चितकालीन धरने को पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। धरने की अगवाई कर रहे बिशनलाल रुलानिया,नितेश हर्षवाल, गनी काजी, भंवरसिंह भाटी, पुसाराम कुड़ी ने सभी समर्थंकर्ताओ का आभार व्यक्त किया धरना स्थल पर जय सिंह राठौड़, किसन लाल प्रजापत, आशकरन सोनी, ताराचंद बरोड़, अक्षय पांडे, महेंद्र भाट, चंपालाल सरस्वा, कुंदन नायक, भंवरलाल हर्षवाल, प्रकाश माली, बाबुलाल शर्मा, सज्जन चांवरिया, श्यामसुंदर रेवाड़िया, बजरंगलाल जोशी, हनीफ छिम्पा, धनराज सीमार, इक़बाल काजी, सुमित देराश्री, कल्याणसिंह राजपूत, प्रहलाद सिंह राजपूत, अब्दुल खोकर, मनोज गुर्जर, तोलाराम हरिजन, बजरंग नायक, नारायण स्वामी, पिरुखा लखारा आदि सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण