Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर पुलिस ने कांग्रेस नेता रमेश राव को पीटा, विरोध में धरना प्रदर्शन 


जयपुर टाइम्स
सालासर। धार्मिक नगरी सालासर के पुलिस थाने के दो पुलिस कर्मियों पर फरियाद लेकर थाने आए कांग्रेस के नेता रमेश राव के साथ जबरदस्त मारपीट करने का आरोप लगा है। रमेश राव ने बताया कि वह सोमवार की रात थाने में आया था। चोरी के मामले की जानकारी चाहने पर उसके साथ एचसी रोशनलाल स्वामी व दो तीन अन्य पुलिस कर्मियों ने फांटे से मारपीट की। मारपीट के दौरान रमेश राव को गंदी गालियां देते हुए उसे 151 में बंद कर दिया। घटना के दौरान की ऑडियो भी रिकॉर्ड हुई। जिसमें पुलिस कर्मी पीड़ित रमेश राव को गालियां दे रहे है। पिटाई के दौरान चीख पुकार भी ऑडियो में सुन रही है। पुलिस कर्मियों के ऐसे रवेए के बाद अब पुलिस की कार्य प्रणाली पर जमकर सवाल उठ रहे है। सालासर के स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से कहा कि थाने में कार्यरत पुलिस कर्मियों का रोज रात को मेडिकल होना चाहिए। धार्मिक नगरी में पुलिस कर्मियों का यह व्यवहार उचित नहीं है। सालासर थाने के बाहर पूरे घटना क्रम के बाद आंदोलन हुआ। लोगों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन कि मांग की गई। बता दे कि पूरे मामले के बाद पीड़ित के परिवार जन सांसद राहुल कस्वां, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल को अवगत कराया। इसके बाद चूरू सांसद राहुल कस्बा, विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल चुरु एसपी जय यादव से मिला। एचपी को पूरे मामले की जानकारी देने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसपी ने कहा कि सुजानगढ़ डिप्टी दरजाराम से मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई कर दी जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण