Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई बनी महज औपचारिकता - सैंपल प्रयोगशाला में भेजकर इतिश्री कर रहे अधिकारी


जयपुर टाइम्स
सालासर।। कस्बे में बालाजी महाराज के लख्खी मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई महज औपचारिकता बन कर रह गई है। विभाग की ओर से मेले में सेंपल तो अनेक दुकानों से लिए गए है, लेकिन उनकी रिपोर्ट दस दिन बाद आ रही है। सेंपल रिपोर्ट आने तक प्रसाद की दुकानों के व्यापारी मिलावटी प्रसाद ग्राहकों को तक बेच देते है। गुरुवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ऑटो में भरकर जा रहे मावा के 40 टीन से सेंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया की सेंपल ले लिए है। प्रथम दृष्टया माल दिखने में सही लगा, इसके बाद अधिकारियो ने मावे को छोड़ दिया। गौरतबल है कि सालासर में लख्खी मेला चल रहा है जहां हजारों किलो माल रोज दुकानों व मंदिर में बिक रहा है। लेकिन पूरे मेले में ही खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नकली माल के खिलाफ देखने को नही मिली। जबकि सालासर में नकली मावा, नकली घी, तेल का जमकर उपयोग दुकानों पर हो रहा है। इसके अलावा किसी बड़ी दुकान से भी विभाग की ओर से सेंपल कलेक्ट नही किए गए है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण