Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नवनियुक्त आयुक्त ने दिए सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। नगरपरिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने बुधवार को अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान नगरपरिषद के स्टाफ व अन्य लोगों ने आयुक्त को बधाई देते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर सुजानगढ़ वाल्मीकि समाज के गंगाधर लाखन, प्रदेश सियोता, तीर्थराज सियोता, प्रदीप सियोता, कालू सारवान, सुखदेव सियोता, नथमल सियोता आदि ने आयुक्त का स्वागत किया। इसके बाद नगरपरिषद के सफाई निरीक्षकों और जमादारों की बैठक आयुक्त मघराज डूडी ने ली और कहा कि शहर में प्रत्येक मुख्य सड़क की साफ-सफाई इस तरीके से होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को लगे कि शहर में नगरपरिषद काम कर रही है। डूडी ने कहा कि वार्डों में पार्षद व अन्य लोग फोन करके सफाई करवा लेते हैं, जो मुख्य सड़कें हैं, उन पर काम नहीं होता, इसलिए इनके लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि मोनिटरिंग ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी कर्मचारी 8 घंटे से कम ड्यूटी नहीं दे। रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए डूडी ने कहा कि जो लोग 50 से ज्यादा उम्र के हैं या निःशक्त हो गए हैं, केवल उनके स्थान पर ही एवजी की परमिशन दी जाए, अन्यथा अगर कोई कर्मचारी एवजी रखती है, तो उसके स्थान पर दो लोगों को भेजा जाना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि एवजी का स्वीकृतीकरण नियमानुसार हो और अगर कोई कर्मचारी किसी जमादार को धमकाता है, तो मेरे पास आकर इसकी शिकायत दर्ज करवाए। डूडी ने कहा कि बात-बात में 10 फुट तक दुकान बाहर लाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जावे। बैठक के दौरान एटीपी उदयसिंह, सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश स्वामी, मुनालाल मीणा, जमादार शिवभगवान, पुखराज, राजकुमार, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण