Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अपर लोक अभियोजक खण्डेलवाल ने संभाला पदभार


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के नवनियुक्त अपर लोक अभियोजक श्यामसुंदर खंडेलवाल ने अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। पंडित श्रीराम शर्मा ने विध विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राम सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में वकीलों ने नवनियुक्त राजकीय अधिवक्ता को बधाई दी। राजकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर खंडेलवाल ने सस्ता व त्वरित न्याय आम लोगों को सुलभ करवाने का भरोसा दिलाया और राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व अपर लोक अभियोजक डॉ. करणीदान चारण, सहायक लोक अभियोजक महेश नेहरा, अनिल कुमार शर्मा, लीलाधर शर्मा, अशोक पारीक, हरीशचंद्र पारीक, बजरंग सिंह रूहेला, भंवरलाल शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, भीम शंकर शर्मा, कुम्भाराम आर्य, गोरधन चौधरी, संतोष सोनी, नरेश सोनी, सूरजमल यादव, हरि प्रसाद दाधीच, बनवारीलाल बिजारणियां, महेश शर्मा, निर्मल सिंगोदिया, राजकुमार चायल, प्रदीप कठाातला, बसंती खेतान, ओमप्रकाश घोटिया, तोलाराम गोदारा, हरीश गुलरिया, ओम प्रकाश शर्मा, मनीष दाधीच, वीरेंद्र पारीक, कन्हैयालाल गुर्जर, पार्थ शर्मा, शक्ति सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह राठौड़ सहित अनेक वकीलों ने अपर लोक अभियोजक श्याम सुन्दर खंडेलवाल को शुभकामनाएं दीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण