Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी नागपुर से लौटने पर जोशी का स्वागत 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के एसबीडी राजकीय महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष कमलेश कुमार जोशी ने आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर में 75 दिवसीय पीआरसीएन कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण कर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बनकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ध्यातव्य है कि उच्च शिक्षण संस्थाओं व बटालियन में एनसीसी की महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित करने में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेफ्टिनेंट जोशी के कामठी में कोर्स पूर्ण कर महाविद्यालय पहुंचने पर सभी संकाय सदस्यों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ कविता शर्मा ने बताया कि जोशी की ओर से यह कोर्स किए जाने से महाविद्यालय एनसीसी इकाई और अधिक मजबूत होगी व अच्छे कैडेट्स तैयार होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण