Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

त्यौहारी सीजन में सरदारशहर में गंदगी का आलम, जगह-जगह कचरे के ढेर 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर में दशहरा, सर्द पूर्णिमा और दिपावली जैसे त्यौहारों पर भी शहर में सफाई व्यवस्था के हाल बे हाल हो रहे हैं। जहां देखे गंदगी के अम्बार लगे नजर आ रहे हैं। आमजन सफाई व्यवस्था को लेकर नगपरिषद को कोस रहा है कि ऐसी व्यवस्था पहले कभी नही देखी। वार्ड न. 7 के हालात तो ऐसे हैं जहां देखने में आता है कि जैसे यहां से कभी कचरा उठाया ही नहीं जाता। वार्ड न.7 में सिलामपुरिया कुआं के पास जहां से अनेक रास्ते हैं और स्कूल, मंदिर और आयुर्वेद औषद्यालय के संगम चौराहे पर कुएं के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। इस गंदगी के पास राजकीय औषद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न.4, मंदिर और अन्य छोटे बच्चों की स्कूले हैं। लेकिन बच्चों और मरीजों को इस बदबूदार वातावरण से निकलना पडता है। यहां बसे लोगों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए नगरपरिषद को अनेक बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि ध्यान कोन करेगा जबकि नगरपरिषद सभापति का आवास भी इस गंदगी के ढेर से लगभग 20-25 मीटर की दूरी पर है। सभापति के घर के पास ही गंदगी के ढेर लगे हो तो शहर में सफाई व्यवस्था कैसे संभव है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण