Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायत समिति सभागार में एसडीएम ने की जनसुनवाई

पंचायत समिति सभागार में एसडीएम ने की जनसुनवाई

बीदासर- पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को एसडीएम श्योराम वर्मा की मौजूदगी में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान पंचायती राज के दो, पीएचडी के दो, पीडब्ल्यूडी के दो, विधुत विभाग के चार, स्वास्थ्य विभाग का एक, राजस्व विभाग के दो, आयुर्वेदिक का एक व नगर पालिका का एक सहित कुल 15 प्रकरण दर्ज हुए। जिसमे विधुत विभाग के चार प्रकरणों का मौके निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण के लिए उपखंड अधिकारी ने निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी अभिषेक मीणा, अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार, पीडब्ल्यूडी अधिकारी आसाराम बारूपाल, पीएचडी एईएन दिनेश मेहला, समाज कल्याण अधिकारी राजेन्द्र स्वामी, विधुत विभाग एईएन अनिल कुमार बरवड़, डॉ. सिद्धार्थ जोशी, कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत, पुलिस थाने से एएसआई रतनलाल, सहायक विकास अधिकारी हंसराज मीणा सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा