क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए चूरू में समिट 23 को
जयपुर टाइम्स
चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की प्रदेश सरकार राजस्थान को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है। औद्योगिक विकास को गति देने और प्रदेश में निवेश को बढ़ाते हुए सुविधाओं के विकास के साथ उन्नत राजस्थान की मंशा के साथ मुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार राजधानी मुख्यालय पर 9 दिसबंर से 11 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय ‘राइजिंग राजस्थान‘ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट -2024 का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शर्मा की मंशानुरूप ‘राइजिंग राजस्थान‘ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट -2024 के माध्यम से प्रदेश में भौगोलिक निवेश बढ़ने से राजस्थान राइज करेगा और औद्योगिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्रों के निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी के साथ निवेशकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू किए जा रहे हैं।
औद्योगिक विकास के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार:
युवाओं को राजकीय विभागों के साथ निजी क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार संवेदनशील है। ‘राइजिंग राजस्थान‘ इन्वेस्टर मीट के माध्यम से प्रदेश सरकार औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों व निवेशकों को फैसिलिटेट कर औद्योगिक संभावनाओं पर निरंतर प्रगतिरत है। इन्वेस्टमेंट सम्मिट के माध्यम से औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं के साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
इन्वेस्टमेंट सम्मिट में कृषि, खान, यूडीएच, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, श्रम, कौशल, सानिवि, पीएचईडी सहित सेवा प्रदाता विभागों के माध्यम से निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

