Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गीतांजली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया धरोहरों का भ्रमण


जयपुर टाइम्स
चूरू। स्थानीय मालजी के कमरे के पास स्थित गीतांजली पब्लिक सी.सै. स्कूल के कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के 4 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण दल को संस्था के चैयरमेन दामोदर गौतम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया इसके अन्तर्गत बच्चों ने आगरा, मथुरा, वृन्दावन, फतेहपुर सीकरी व जयपुर के धार्मिक, शैक्षिक व ऐतिहासिक धरोहरो का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रबन्धक निदेशक विनय गौतम ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों ने ताजमहल, लालकिला, बुलन्द दरवाजा, फतेहपुर सीकरी जैसी एतिहासिक धरोहरो दृश्यों को देखा व प्रेम मन्दिर, इषकोन, लोटस टेम्पल, माता वेष्णुदेवी मन्दिर व कृष्ण जन्म स्थली का अनुभाव लिया व भारतीय संस्कृति को समझा। भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ निदेषक गौरव गौतम व पंचम शर्मा, कृष्णा वर्मा, सुशीला शर्मा, ममता गोस्वामी, अंकिता चोटिया, सीता देवी, लक्ष्मी नारायण शर्मा और टूर ऑपरेटर मुकेष जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण