Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महारैली को लेकर बाजारों में जनसंपर्क

महारैली को लेकर बाजारों में जनसंपर्क


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए जनहित संघर्ष मोर्चा के एसडीएम ऑफिस के सामने चल रहे धरने के 357वें दिन मोर्चा के सदस्यों ने शहर के बाजारों में घूमकर 21 जनवरी को होने वाली जिला बनाओ महारैली में आने का व्यापारियों को आमंत्रण दिया। सदस्यों ने घंटाघर, सरकारी अस्पताल, नया बाजार व स्टेशन रोड पर आमजन व दुकानदारों से संपर्क कर जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल ने बताया कि जिला बनाने को लेकर अब तक की यह सबसे बड़ी जनसभा होगी। कॉमरेड रामनारायण रुलानिया ने कहा कि रामलुभाया कमेटी के द्वारा सुजानगढ़ को जिला बनाने की सिफारिश करने की खबरें आ रही है। जो सुखद है। सुजानगढ़ या सुजला जिला हमारा हक है। 21 जनवरी को होने वाली जनसभा में सुजानगढ़ सहित लाडनूं, बीदासर, सांडवा, सालासर, छापर कस्बों सहित ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। संपर्क अभियान में बनवारीलाल बिजारणिया, पार्षद सिराज खान कायमखानी, जगदेव बेड़ा, पीथाराम ज्याणी, गंगाधर मूंड, पूनमचन्द मेघवाल, दिनेश तंवर, मुमताज काजी, साबिर अली चौहान, पवन भोजक, पार्षद सलीम खाँ, पार्षद इकबाल खाँ, पार्षद इस्माइल खाँ, कॉमरेड दीनदयाल गुलेरिया, सुनील बिजारणियां आदि भी साथ रहे। इस दौरान जिला बनाने की मांग को लेकर बाजारों में नारेबाजी भी की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा