Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुश्ती में दीपांशु का राष्ट्रीय स्तर पर चयन


जयपुर टाइम्स
चूरू। बास ढाकान की शास्त्री पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं के छात्र दीपांशु का कुश्ती के 74 किलो वजन में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। संस्था के संचालक व कोच सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर देवेंद्र चौधरी में जानकारी देते हुए बताया कि 68वीं राज्य राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आगामी 23 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के मेरठ में होगी। संस्था के प्रधानाचार्य सुग्रीव शर्मा ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों का भी कुश्ती में चयन होगा। निर्देशक मुख्तियार चौधरी ने बताया कि शेखावाटी में पहलवानों की कमी नहीं है। कोच शेर सिंह ने बताया कि स्कूल के 40 से ज्यादा छात्रों को जिला स्तर पर मेडल मिला था। हरलाल ढाका ने कहा कि विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सतवीर ढाका, जयप्रकाश गढ़वाल, जोगेंद्र सिंह, मांगीलाल गुर्जर, संदीप कुमार, दिलीप कुमार सहित कई लोगों ने खुशी इजहार की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण