Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मॉडल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे हेमंत 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2024 मे मॉडल प्रतियोगिता में तारानगर क्षेत्र के ढाणी कुम्हारान की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र हेमंत ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह मॉडल विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम व कम्प्यूटर शिक्षक मुकेश कुमार प्रजापत के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। छात्र हेमंत के शानदार प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्र को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, एसडीएमसी पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, देवेंद्र सिंह ने छात्र व अध्यापकों को बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण